पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना अंतर्गत की बाजार समिति में शुक्रवार को 22 वर्षीय छात्र मनीष कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। गोली किसने मारी, किधर से चली, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। विदित हो कि ठीक ऐसी ही घटना दो दिन पहले आलमगंज थाने के चैलीटाल में हुई। छत पर खड़े किशोर शिवम को गोली लगी। उस मामले में भी गोली किसने मारी, कहां से चली यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
वही बहादुर थाना अंतगर्त गोली लगने से घायल मनीष मूलत: मुहली टांड थाना कौआकोल जिला नवादा का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम सहदेव यादव है। वह बाजार समिति के पास ही किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह बाजार के लिए निकला था। अचानक एक गोली चली और उसके बाएं हाथ में लगी। मनीष जमीन पर गिर पड़ा।गोली की आवाज से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग मौके पर जमा हो गए। गोली किधर से चली, गोली चलाने वाले अपराधी किधर भागे, क्यों गोली चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका। युवक जख्मी हालत में ही थाने की ओर भागा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन गोली कहां से चली यह स्पष्ट नहीं हो सका। अपराधियों के निशाने पर मनीष कुमार था या फिर और कोई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
1 अप्रैल 2017
पटना में 2 दिन में दो छात्रों को लगी गोली
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें