पटना Live डेस्क। फिर एक बार आरा बड़हरा थाना में बवाल चरम पर है। पुलिस कस्टडी में मौत पर उग्र प्रदर्शन अब भी जारी है। सुबह बड़हरा में थाने को आग के हवाले कर दिया गया है। थाने के सभी लोग भाग खड़े हुए हैं।अफरा तफरी का माहौल पूरी तरह से कायम हो गया है। उग्र लोगों ने कई गाड़ियों में आग के हवाले कर दिया है। उग्र भीड़ के उत्पात को सँभालने के लिए पुलिस की ओर से भी हो रही रुक रुक कर हवाई फायरिंग। वही पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है।
विदित हो कि बड़हरा थाना के बड़हरा गांव से शराब पीने के आरोप में पकड़े गए एक राजमिस्त्री छेना प्रसाद की शनिवार को थाने के छत से गिरकर मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर शाम करीब पांच बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाये जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार शराब के नशे में धुत राजमिस्त्री को पकड़कर थाने लाया गया था।
वही बकौल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजमिस्त्र किसी तरह थाने की छत पर चढ़ गया। वहीं से गिरकर वह गंभीर जख्मी हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने इसे लेकर काफी देर हंगामा मचाया गया। मृतक छतीस वर्षीय छेना प्रसाद उर्फ रामजस तांतवा बड़हरा गांव निवासी पारस तांतवा का पुत्र था।
इधर, सदर एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि शराब के नशे में धुत राजमिस्त्री छेना तांतवा को गिरफ्तार कर पुलिस जीप से थाने लाया जा रहा था। इसी दौरान चलती गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया। जिसमें गिरने से उसका सिर फट गया। इसके बाद उसे पहले इलाज के लिए उसे बड़हरा पीएचसी में ले जाया गया। वहां पर बैंडेज-पट्टी करने के बाद डॉक्टर ने उसे आरा रेफर कर दिया। इस दौरान आरा लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। मजिस्ट्री व मेडिकल बार्ड की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
वही बड़हरा थाने के थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद राजमिस्त्री की बेटी नीतू थाने पर आई थी। उसने लिखित रूप से शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पिता शराब के नशे में गंदी-गंदी बातें कह रहे हैं। यह भी बोल रहे हैं कि तुमसे शादी करेंगे। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद शराब के नशे में धुत राजमिस्त्री को गिरफ्तार करने के पुलिस थाने से पुलिस पार्टी को बड़हरा गांव भेजा गया था। गिरफ्तार कर लाए जाने के दौरान यह घटना हुई।
बताया जा रहा कि बड़हरा गांव निवासी पारस तांतवा का पुत्र छेना तांतवा पेशे से राजमिस्त्री था। शनिवार की दोपहर बाद छेना तांतवा व उसकी पत्नी शोभांती देवी के बीच वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी बड़ी बेटी नीतू थाने पर शिकायत लेकर गई थी। जिसके बाद पुलिस शराब पीकर घर में कोहराम मचा रहे राजमिस्त्री को पकड़कर अपनी जीप से थाने ले गई थी। जिसके बाद सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। उसे पहले इलाज के लिए बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। बाद में आरा लाते समय उसकी मौत हो गई।
5 मार्च 2017
पुलिस कस्टडी में मौत से भड़के लोग कई गाड़ियों को किया आग के हवाले, पुलिस की हवाई फायरिंग
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें