30 मार्च 2017

नीरज सिंह हत्याकांड में विधायक के मामा, बॉडीगार्ड और रंजय सिंह का बड़ा भाई समेत कुल 6 गिरफ्तार

पटना Live डेस्क। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की अंधांधुन्द फायरिंग कर की गई हत्या के नौवें दिन यानी बुधवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद एसएसपी मनोज रतन चोथे की ओर से सोशल मीडिया में जारी विज्ञप्ति के अनुसार कहा गया कि नीरज मर्डर केस में संजय सिंह,जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह व धनंजय सिंह उर्फ धनजी को गिरफ्तार किया गया है। इनके अन्य सहयोगियों की संलिप्तता के बिंदु पर छानबीन चल रही है। अनुसंधान प्रगति पर है।
                        एसएसपी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर तीन और लोगों को पकड़ा गया है। इनमें प्रशांत सिंह, मोनू सिंह व अशोक महतो शामिल हैं। इन लोगों के पास से बेल्जियम मेड नाइन एमएम की रेगुलर पिस्टल,प्रतिबंधित यूसए निर्मित वेबली स्कॉट पिस्टल के साथ 7.62 एमएम और 9 एमएम के कारतूस भी बरामद किये गये हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद पिस्टल का नीरज सिंह मर्डर केस में उपयोग हुआ है या नहीं। हथियार की फोरेंसिक जांच करायी जायेगी। विदित हो कि हत्या में 9 एमएम की गोली का इस्तेमाल हुआ है।
                         विदित हो को 21 मार्च की शाम नीरज सिंह समेत चार लोगों को स्टील गेट के पास गोलियों से भून दिया गया था। नीरज के छोटे भाई अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू ने अपने चचेरे भाई विधायक संजीव सिंह, मनीष सिंह, मैंशन समर्थक महंथ पांडेय, गया सिंह व जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।पुलिस ने नामजद विधायक संजीव सिंह, महंथ पांडेय व गया सिंह को पूछताछ कर छोड़ दिया है।पिंटू सिंह, धनजी सिंह व संजय सिंह से तीन दिनों तक पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की घोषणा की गयी है।
                                   वही गिरफ़्तार संजय सिंह 29 जनवरी को मार डाले रंजय सिंह का साग बड़ा भाई है। यह परिवार मूल रूप से  बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत लक्षणपुरा गांव निवासी है। इसके पिता बच्चू सिंह झरिया के भगतडीह वाटरबोर्ड में कार्यरत हैं। संजय भी विधायक संजीव सिंह के साथ रहता है।
             वही धनंजय सिंह उर्फ धनजी सिंह विधायक संजीव सिंह का निजी बॉडीगार्ड साथ ही यह व्यक्ति लंबे समय से सिंह मेंशन का वफादार सिपहसालार है। मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर निवासी धनजी सरायढेला के कोलाकुसमा में सपरिवार के साथ रहता है।
                         इन गिरफ्ताइयों में सबसे अहम नाम जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह का है। सिंह मेंशन के सबसे तेज़तर्रार और प्रभवशाली नाम रहे विधायक संजीव सिंह बड़े भाई राजीव रंजन का ज़िंगरी दोस्त रहा है। साथ ही राजीव रंजन के साथ झामुमो नेता मणींद्र मंडल हत्याकांड में सजायाफ्ता है। पिंटू को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी थी। हत्याकांड के समय पिंटू नाबालिग था।इस कारण हाइकोर्ट से उसे राहत मिली है. चार माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया है।सरायढेला में भी उसका घर है।लेकिन इन दिनों अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रहता है।
                         वही हथियार संग गिरफ्तार मोनू सिंह भी मूल रूप से बिहार के जामा रोड दिनारा रोहतास का रहने वाला है। वर्त्तमान में ये धनबाद में आदर्श नगर सरायढेला में रहता है। पहली बार ये तब चर्चित हुआ जब एक रिसेप्शन पार्टी में कोल किंग सुरेश सिंह की हत्या कर दी गई। उसी हत्याकांड में वह आरोपित है।
                       वही गिरफ़्तार प्रशांत सिंह उर्फ़ मामा सिंह मेशन फैमिली का रिश्तेदार है। यह विधायक संजीव के मामा का साला बताया जाता है। कहा जाता है कि जब इंदु देवी धनबाद की मेयर थीं तो नगर निगम में मामा की तूती बोलती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें