29 मार्च 2017

खुलासा- रंजय सिंह की हत्या का बदला था नीरज सिंह की हत्या

पटना Live डेस्क। पूर्व उप मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के दिन से पटना Live लगतारा इस जघन्य हत्या के पीछे की साज़िश को बेनकाब करने की कोशिश में लगा रहा और लगतारा अपने पाठकों को बताया था कि रंजय सिंह की हत्या से जुड़े है नीरज सिंह की हत्या के तार।
                अब इस बात पर एसआईटी चीफ अजय कुमार सिंह भी पटना Live के खुलासे पर पुष्टी करते हुए बताया कि रंजन सिंह की हत्या के बाद अपने सगे भाई की मौत का बदला लेने के लिए बाक़ी 3 भाइयो ने रची थी साज़िश। 29 जनवरी को रंजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से जब ये खबर अपने सूत्रों तीनो भाइयों ने पुख्ता कर ली की हत्या में नीरज सिंह का हाथ है। तब इन्होंने नीरज सिंह से बदला लेने की ठानी और फिर इन्होंने सुपारी देकर पूर्व उप मेयर की हत्या करा दी।संजय ने एसआईटी से पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।वही  धनजी सिंह और पिंटू सिंह भी झरिया के बीजेपी विधायक संजीव सिंह का भी ख़ास है।तीनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
                     पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में एसआईटी के खुलासे के करीब है। हिरासत में लिये गये तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं एसआईटी को मामले में पुख्ता सबूत भी मिले।पुलिस ने बुधवार को मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, संजय सिंह और धनजी सिंह को गिरफ्तार किया था। वही जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू घटना के वक्त मौके पर मौजूद था। मोबाइल के टॉवर लोकेशन से इसकी पुष्टि हुई है।पुलिस के मुताबिक अन्य कई आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।मामले में अभी अनुसंधान जारी है।जिनमें से दो की पहचान का दावा भी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें