पटना Live डेस्क। मुजफ्फरपुर में एक महिला के साथ दरिन्दगी की इंतहा करते हुये ससुराल वालों ने न केवल उसको बेरहमी से पीटा बल्कि उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों को गरम सलाखों से दाग दिया। हद तो ये की जब इस बेहरमी और क्रूरता से भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो महिला के गुप्तांग में मिर्ची पावडर भी डाल दिया। दरिदंगी की शिकार महिला की गंभीर हालत को देखते हुये उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पति समेत ससुराल बालों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।पीड़ित महिला के बयान पर बरुराज थाना में केस दर्ज करा लिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति लालू साह को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपियों की धर पकड़ की भी कोशिश की जा रही है। साथ ही आगे की क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
3 मार्च 2017
ब्रेकिंग - दरिन्दगी की इन्तहा महिला को बेरहमी से पिटाई कर गर्म सलाखों से दागा फिर गुप्ताग में मिर्च डाला
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें