4 मार्च 2017

मुजफ्फरपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, एक को लगी गोली

पटना Live डेस्क। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर में एक रिसेप्शन पार्टी में डीजे डांस के सवाल पर जम कर बवाल हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षो की तरफ़ से उनके समर्थकों ने मोर्चे बंदी करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 70 राउंड के आसपास फायरिंग की गई है। फायरिंग की वजह से पुराने इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। इसी दौरान एक युवक को गोली लग गई।
                               घटना के मूल में डीजे पर मन पसंद गाने पर डांस के दौरान पहले चार लड़को की आपस में तू तू मैं मैं हो गई। फिर क्या था नशे में धुत्त दोनों तरफ से उसके साथ रहे लड़कों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग शुरू होते ही रिसेप्शन हॉल में भगदड़ मच गई और सभी इधर उधर भागने लगे। इधर नशे में धुत्त युवक लगातार फायरिग करते जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षो की तरफ़ से और भी लड़के रिसेप्शन वाली जगह पर मय हथियार पहुच गए फिर तो मामला और बढ़ गया और दोनों तरफ से फिर फायरिंग होने लगी। इसी बीच एक युवक को सीने में गोली लग गई। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और फायरिंग बंद हो गई।
                             घायल लड़का खून से लतपथ ज़मींन पर कराह रहा था। जिसे उसके साथी उठाकर पल्सर बाइक से लेकर एक निजी क्लीनिक में इलाज खातिर ले गए। वही घटना के बाद पुलिस भी पहुची और मामले की तफ़्तीश में लग गई है। वही घायल लड़के के बाबत जानकारी इकट्ठा करने में लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें