5 मार्च 2017

बिहार प्रदेश कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष गए अब अध्यक्ष की बारी

पटना Live डेस्क। सेक्स स्कैंडल मामले में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय के आरोपित होकर इस्तीफा देने की तपिश अब बिहार के वर्त्तमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी की कुर्सी तक पहुचने लगी है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और उड़ीसा में कॉंग्रेस द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में ख़राब प्रदर्शन के बाद से लगतार वहां के प्रदेश अध्यक्षो को बदलने की अटकलें जोर पकड़ने लगी है। दिल्ली कॉंग्रेस दफ्तर की बात करे तो यह लगभग तय प्रतीत हो रहा है कि पांच राज्यो के चुनाव नतीजों के बाद इसी महीने कई राज्य स्तरीय संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। महाराष्ट एमपी उड़ीसा समेत बिहार झारखण्ड को भी नए प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे।
                 वही बात अगर बिहार की करे तो डेढ़ साल से दोहरी भूमिका निभा रहे बतौर प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को भी हटाने की मांग लंबे समय से विरोधी धड़े  द्वारा की जा रही है। विदित हो की इसी बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय जो अशोक चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं के सेक्स स्कैंडल में फस कर इस्तीफा देने के बाद से लंबे दौर से जारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष हटाओ मुहीम पुनः एक बार तेज़ हो गया है।
                  सनद रहे की सूत्रों का दावा है कि पूर्व में अध्यक्ष पद से खुद को हटाये जाने की अटकलों के बीच अशोक चौधरी द्वारा बतौर अध्यक्ष ब्रजेश पांडेय की सिफ़ारिश कॉंग्रेस आलाकमान से की गई थी। इसी को मुद्दा बनाकर लगातार अशोक चौधरी को भी अध्यक्ष पद से रुखसत करने की मुहिम को तेज़ कर दिया गया है।
                  इसी महीने में अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी को पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हटाने की अटकलों के बीच नए अध्यक्ष खातिर कई नामो की चर्चा जोर पकड़ती जा रही है। इन नामो में सबसे अहम पूर्व मंत्री अखिलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद के है। इन सबके बीच वर्त्तमान में बिहार सरकार में मंत्री मदन मोहन झा का नाम बड़ी तेज़ी से उभार पा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें