30 मार्च 2017

बडी खबर - महाकौशल एक्सप्रेस की 8 बोगियां

पटना Live डेस्क। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तरप्रदेश के महोबा स है। जबलपुर से दिल्ली जा रही महाकौशल एक्सप्रेस हुई दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। महाकौशल एक्सप्रेस (12189) के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की आशंका है।बताया जा रहा है कि महाकौशल एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्थित कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास डिरेल हो गई। ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसमें 4 एसी और 8 जनरल डिब्बे हैं। मौके पर रेलवे के लोग पहुंच चुके हैं।दुर्घटना का शिकार हुई ट्रेन मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली के निजामुद्दीन जा रही थी। घटना स्थल पर महोबा के डीएम पहुंच गए हैं। डीएम ने छह लोगों के घायल होने की बात कही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलो की संख्या में इजाफे की आशंका के बीच बचाव कार्य जारी है।।दुर्घटना से सोए हुए यात्रियों को जोरदार झटका लगा और चीख-पुकार मच गई।कोचों से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। किसी के मरने की सूचना नहीं। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। 

                          वही दूसरी तरफ महोबा के एसपी गौरव सिंह से हुई बातचीत के मुताबिक अभी तक दुर्घटना में किसी के जान जाने की जानकारी नहीं है। हादसा रात 2.30 बजे के लगभग हुई। वही रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर और जीएम मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने हादसे की वजह जांच के बाद ही पता लगने की बात कही है। साथ ही बताया कि एक एसी2, तीन एसी3 और 4 स्लीपर कोच पटरी से उतरे हैं। इस हादसे से झांसी-इलाहाबाद रूट प्रभावित हुआ है।

रेलवे के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

झांसी : 05101-1072
ग्वालियर: 0751-1072
बांदा : 05192-1072

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें