9 अप्रैल 2017

पटना जंक्शन पर राजधानी के यात्रियों का हंगामा

पटना Live डेस्क। पटना जंक्शन पर राजधानी में लूट के शिकार यात्रियों का जबरदस्त हंगामा जारी। ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और इस बार इसका निशाना बनी दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस। यह ट्रेन नई दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही थी। शनिवार रविवार की दरमियानी रात को डकैतों ने बक्सर के पास इस ट्रेन को अपना निशाना बनाया। डकैतों ने ट्रेन के ए4, बी1 और बी2 बोगी में जमकर लूटपाट की और यात्रियों के साथ मारपीट भी की।जब ट्रेन पटना जंक्शन पर पहुंची तो नाराज यात्रियों ने जमकर पटना स्टेशन पर हंगामा किया। रेलवे पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
                                   वही कई यात्रियों का को कोच अटेंडेंट पर है लूटेरो से मिली भगत का शक, आरोपी कोच अटेंडेंट के गिरफ्तारी का हुआ आदेश।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें