11 अप्रैल 2017

ब्रेकिंग - नीरज सिह हत्याकांड में झरिया एमएलए ने किया सरेंडर

पटना Live डेस्क। धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड के 22 दिन बाद आज संजीव सिंह ने सरायढेला थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस दौरान सरायढेला थाना के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक संजीव सिंह के समर्थक मौजूद थे। गौरतलब है कि आज अदालत ने संजीव सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। संजीव सिंह के साथ डब्लू मिश्रा को भी थाना लाया गया है। एसएसपी मनोज रतन चौथे ने सुबह ही संजीव के खिलाफ वारंट जारी होने की पुष्टि की थी। पुलिस ने कोर्ट से यह वारंट हासिल किया था।ध्यान रहे कि संजीव सिंह से पूर्व में एसआइटी इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है। आत्मसमर्पण किये जाने के बाद पुलिस ने संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।धनबाद पुलिस आज शाम में पांच बजे एक प्रेस कान्फ्रेंस करेगी, जिसमें वह नीरज सिंह हत्याकांड के संबंध में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं, डीआइजी साकेत कुमार सिंह ने कहा है कि संजीव सिंह का पोलीग्राफी टेस्ट कराया जायेगा।
डीआईजी साकेत सिंह ने संजीव सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।विधायक ने थाने में डीआईजी के सामने भी खुद को बकसूर बताया। थाने के बाहर बड़ी संख्या में संजीव सिंह के समर्थक जुटे हैं। जानकारी के अनुसार विधायक से पॉलिग्राफिक टेस्ट के लिए पुलिस सहमति मांगेगी।
                   उल्लेखनीय है कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह की 21 मार्च, 2017 को धनबाद के ही स्टील गेट के निकट शाम में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। नीरज सिंह के साथ उनके तीन सहयोगियों को भी गोली मारी गयी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी। मामले में संजीव सिंह को आरोपी बनाया गया था।आपको बता दें कि संजीव सिंह रिश्ते में नीरज सिंह के चचेरे भाई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें